सांगानेर की फिजा में जहर घोलने की कोशिश नाकाम मूर्ति खंडित करने वाला निकला सिद्धार्थ सिंह
सादिक हिंदुस्तानी
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सांगा बाबा की पवित्र धरा पर अवतरित हुए राक्षस प्रवर्ती के कुछ लोग सांगानेर की गंगा जमुनी तहजीब में पलीता लगाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ लोग धर्म का चोला ओढ़कर उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे कट्टरपंथी लोगों की सोच पर दया आती है। सांगानेर के प्रताप नगर में तेजाजी की मूर्ति को खंडित करने वाली घटना ने ऐसे लोगों का पर्दाफाश कर दिया है। जिनकी संकीर्ण सोच मुस्लिम समाज को हमेशा नीचा दिखाने की रहती है। ऐसे मुट्ठी भर कट्टर पंथी लोग दोनों समाज में आसानी से उपलब्ध रहते हैं। ऐसे लोगों की सोच बदलने के लिये समाज के बुद्धिजीवी लोगों को आगे आकर अपनी सूझ-बूझ और प्यार भरी हिदायत से नफरती लोगों का माइंड वाश करना चाहिए। सदियों से चली आ रही हिन्दु-मुस्लिम भाई-चारे की परंपरा को कायम रखने में एक दूसरे की दिल से मदद करना चाहिए। उन लोगों के रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त घटना में ऐसी तुच्छ हरकत निंदनीय है। किसी भी समाज का व्यक्ति अगर इस तरह की घिनौनी हरकत करता है तो सिर्फ़ उसको ही दंड मिलना चाहिए। पूरे समाज को नहीं। इस जहरीली मानसिकता को त्याग कर वर्षों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखने का प्रयत्न करना चाहिए। 35 सेक्टर के निवासियों को छोटा पाकिस्तान कह कर पुकाराना, उन्हें आतंकवादी कहना अत्यंत गंभीर आरोप है। इसकी पुनः वर्ती नहीं होना चाहिए। इसकी जितनी भी हो सके सभी समाज के बुद्धिजीवियों को आगे आकर भर्त्सना करनी चाहिए। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करना चाहिए। 35 सेक्टर में अभी तक ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। जिससे सामाजिक सोहाद्र खराब हुआ हो, खास तौर से अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से। किसी भी समुदाय को हीनभावना से देखना, उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बराबर है। हम तो बस इतना ही कहेंगे कि – हाथों में गीता रखेंगे सीने में कुरान रखेंगे। भाईचारे का संख बजेगा अमन की एक अजान रखेंगे। हिंदू भी होगा मुस्लिम भी होगा लेकिन पहले हिंदुस्तान रखेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
