अतीक अहमद रकमा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर में राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा ) के चुनाव रविवार 15 दिसम्बर,2024 को सम्पन्न हुए, जिसमें अतीक अहमद प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। राजस्थान के 50 जिलों से आए हुए महासमिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया। चुनाव अधिकारी श्री हाकम खान (Senior RAS) ने चुनाव सम्पन्न करवाए। कुल 49 वोट डालें गए जिसमें 02 वोट निरस्त किये गए। अतीक अहमद जयपुर को 28 वोट मिले उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी आसम खान अलवर को 09 वोट से हराया। जीत के बाद अतीक अहमद ने राजस्थान के समस्त जिलों से आये हुए महासमिति सदस्यों का आभार प्रकट किया। अहमद ने कहा कि वो संगठन हित में हमेशा दिल से कार्य करते रहेंगे। अतीक अहमद इससे पूर्व रकमा के महासचिव निर्वाचित हुए थे। रकमा में दो वर्ष के लिए कार्यकारिणी का चुनाव होता है। अतीक अहमद रकमा के तीसरे निर्वाचित अध्यक्ष हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
