‘गाय को राष्ट्र पशु घोषित करना चाहिए’ – आतिक अकील भोपाल से कॉंग्रेस विधायक
भोपाल I मध्य प्रदेश के भोपाल से कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग उठाई है I साथ ही उन्होंने इसे लेकर बीजेपी पर तंज भी कसा है I उन्होंने विधानसभा में अशासकीय संकल्प पेश कर कहा कि यदि हिंदू धर्म गाय को मां मानता है तो उसका सम्मान करते हुए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए I साथ ही उन्होंने गाय की मृत्यु पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने की भी बात कही है I
क्या है आतिफ अकील की मांग ?
विधायक आतिफ अकील ने स्पष्ट रूप से कहा कि गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाना चाहिए I उनका कहना है कि देश में करोड़ों लोग गाय को आस्था से जोड़कर देखते हैं I उन्होंने यह भी कहा कि यदि गाय की मृत्यु हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया जाना चाहिए I
चमड़े के व्यापार पर भी उठाया सवाल
आतिफ अकील ने अपने संकल्प में चमड़े के व्यापार को बंद करने की भी मांग की I उन्होंने कहा कि जब गाय को पूजनीय माना जाता है तो उससे जुड़े व्यापार पर भी पुनर्विचार होना चाहिए I उनका कहना था कि इस विषय पर पहले भी पहल की जा चुकी है, लेकिन ठोस निर्णय नहीं लिया गया I उन्होंने इसे सरकार की नीतियों और बयानों के बीच अंतर से जोड़कर देखा।
मेरे पिता ने भी रखा गया था संकल्प
विधायक ने बताया कि साल 2017 में उनके पिता ने भी इसी तरह का अशासकीय संकल्प विधानसभा में रखा था I उस समय भी भाजपा सरकार सत्ता में थी, लेकिन बहुमत के बावजूद यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका I उन्होंने आरोप लगाया कि कथनी और करनी में अंतर है I
उनका कहना है कि यदि सरकार वास्तव में गाय संरक्षण को लेकर गंभीर है तो उसे राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर कानूनी स्तर पर निर्णय लेना चाहिए I आतिफ अकील ने कहा कि गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने से संरक्षण को मजबूत आधार मिलेगा I उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस विषय को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाए I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
