Loading...

अटल महोत्सव 16 दिसंबर को, मिर्जा इकबाल बैग का अटल सेवा श्री सम्मान

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)।  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वः श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती महोत्सव का शुभारम्म कार्यक्रम रत्न बाग जयपुर में राष्ट्रीय समता स्वतत्र मंच के द्वारा भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन का भव्य कार्यक्रम रखा गया है। जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में भारत की प्रतिष्ठा भारत की शक्ति भारत के पंचशील सिद्वान्तो पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री श्री रवि करण साहू चैयरमेन, मध्यप्रदेश तेल घाणी बोर्ड मुख्य अतिथी होगें। मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद टोरडी विशिष्ट सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल होगें। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सामाजिक कार्यक्रर्ता का मिर्जा इकबाल बैग समाज सेवी कटराथल तह. सीकर राज. को ’’अटल सेवा श्री अवार्ड’’ से विभुषित किया जायेगा। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डू नेपाल ने बताया कि अटल महोत्सव का समापन काठमांडू नेपाल में 25 दिसम्बर को होगा। समापन समारोह में 22 राष्ट्र सम्मलित होकर भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान है। भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो भारत को सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जाए, पर चर्चा होगी। 16 दिसंबर को अटल जयन्ती महोत्सव में मिर्जा इकबाल बैग का कर्मस्थती से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर अटल सेवा श्री सम्मान के लिए चयन किया गया है। इण्डो-नेपाल समरसता मिशन यात्रा में सम्मेलित सांस्कृतिक षिष्टमण्डल सदस्यों का स्वागत भी किया जायेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।