एसोसिएशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स की जानिब से YGN स्कूल केम्पस में उर्दू सेमिनार व काव्य गोष्ठी का आयोजन
शब्बीर हुसैन
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। AMP चेप्टर कोटा की जानिब से YGN कॉन्वेंट स्कूल अनंतपुरा में उर्दू भाषा के विकास पर सेमिनार व मुशायरे का आयोजन किया गया। प्रोग्राम के संयोजक रिज़वानुद्दीन अंसारी के अनुसार पहले चरण में उर्दू हिन्दी कहानी लेखन पर भिवण्डी महाराष्ट्र से आमंत्रित मोहम्मद मुबीन शैख ने अपना लेक्चर दिया व उर्दू शिक्षण पर प्रोफेसर डॉ. अज़ीज़ुल्लाह शीरानी ने कालेज के छात्रों व उर्दू हिन्दी प्रेमी श्रोताओं को संबोधित किया।दूसरे चरण में शेअरी नशिस्त (मुशायरे) का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. ज़ेबा फिज़ा, डॉ. शबाना सहर, फानी जोधपुरी, हलीम आईना, किशनलाल, मुकुट मणिराज, रामनारायण हलथर, डॉ. फरीद, रियाज़ तारिक़, नईम दानिश, मुस्लिम खान, रऊफ पाकीज़ा व नदीम अख़्तर जैसे मशहूर शाइरों और कवियों ने अपना कलाम व रचनाएं प्रस्तुत कीं।संस्था की तरफ से तीन ज़रूरतमंद महिलाओं को चांद मोहम्मद शेख AMP राजस्थान प्रदेश हेड द्वारा सैमी ओटोमेटिक सिलाई मशीनें भेंट कीं और प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए।प्रोग्राम की अध्यक्षता AMP राजस्थान के हेड चांद मोहम्मद शेख ने की। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि हकीम बख़्श अध्यक्ष डॉ. ज़ाकिर हुसैन एजूकेशन व वेलफेयर सोसाइटी रहे। अरशद अंसारी चेयरमैन YGN एजूकेशन ग्रुप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रोग्राम का संचालन नईम दानिश ने किया।प्रोग्राम का समापन इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी क्लस्टर हेट AMP कोटा संभाग व क़मरूज़्ज़मां खान चेप्टर हेड AMP कोटा के धन्यवाद अर्पण के साथ हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
