सहायक निदेशक वीरसेन का पत्रकारों ने किया अभिनंदन
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। सहायक निदेशक सूचना एवं जन संपर्क सवाई माधोपुर वीरसेन का जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन,स्वागत किया, साथ ही सभी पत्रकारों ने यहां पदभार ग्रहण करने की शुभकामना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सहायक निदेशक वीरसेन ने भी सभी पत्रकारों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी को साथ लेकर चलने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, आईएफडब्ल्यूजे प्रदेश प्रतिनिधि राजमल जैन, संगठन के सचिव राजेश गोयल, संगठन के शादाब अली,जितेन्द्र जैन, जन संपर्क विभाग के सेवानिवृत अधिकारी सीताराम राही, सहायक जन संपर्क अधिकारी सुरेन्द्र मीना, कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी किरोड़ी लाल मीना, सादिक अली एवं बंटी शर्मा मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
