Loading...

असीम कुमार घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दो राज्यों के राज्यपाल और एक केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असीम कुमार घोष बने हरियाणा के राज्यपाल : प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वे हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे। प्रोफेसर असीम कुमार घोष हरियाणा के 19वें राज्यपाल होंगे। वे साल 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रोफेसर असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। असीम कुमार घोष साल 2023 में हावड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें इस उपचुनाव में जीत हासिल नहीं हुई थी।पश्चिम बंगाल में संघ और बीजेपी की जड़ों को मज़बूत करने में असीम कुमार घोष की अहम भूमिका बताई जाती है। वे अभी पश्चिम बंगाल में पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।