Loading...

अशोक गहलोत ने किया ’’मारवाड के गाँधी-अशोक गहलोत’’ नामक पुस्तक का विमोचन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके सिविल लाइन्स स्थित निवास पर ’’मारवाड के गाँधी-अशोक गहलोत’’ नामक पुस्तक का अपने कर कमलों द्वारा विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व.डा.सत्यनारायण सिंह, पूर्व आई.ए.एस. हैं। इस अवसर पर राजीव अरोडा, अध्यक्ष स्वच्छ नगर संस्था, एम.एल. कुमावत पूर्व आई.पी.एस., प्रो. बी.एम.शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग, इकराम राजस्थानी, साहित्यकार, घनश्याम मेहर विधायक, टोडाभीम, एम.एल. सैनी, भरत कुदाल, सत्येन चतुर्वेदी, राम सिंह मीणा, सदस्य, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, सज्जन पोसवाल सदस्य राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, युवराज सामंत, एडवोकेट, रमाकांत दाधिच पत्रकार, हेमन्त शर्मा, विजेन्द्र मिश्रा , राधेष्याम उपाध्याय तथा पुस्तक की सम्पादक मंजू शर्मा के अतिरिक्त स्चच्छ नगर संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ.सत्यनारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रो. (डॉ.) रिपुन्जय सिंह ने बताया है कि ’’मारवाड़ के गाँधी-अषोक गहलोत’’ यह एक अद्भुत कृति है जिसमें वरिष्ठ प्रशासक सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी स्व. डॉ. सत्यनारायण सिंह द्वारा देष के एक प्रतिष्ठित राजनेता एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को समर्पित की गई है। यह संग्रह न केवल एक राजनेता के प्रति कृतज्ञता का भाव है, बल्कि यह एक प्रेरणादायक दस्तावेज भी है जो आने वाली पीढ़ियों को सेवा, सादगी और समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। स्व. डॉ.सत्यनारायण सिंह ने गहलोत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर 55 से अधिक लेख लिखे थे जिनमें से चिन्हित व प्रकाषित 34 श्रेष्ठ लेखों को इस पुस्तक में संग्रहित किया गया है। यह पुस्तक उनके जीवन, कार्यशैली, संवेदनशील सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता का दस्तावेज है व उनके सेवाभाव, सादगी और जनहित के कार्यों के लिए ’’मारवाड़ के गॉधी ’’ के रूप में सम्मानित किया जाता है। यह शीर्षक स्वयं उनके व्यक्तित्व का जीवंत परिचय देता है। स्व. डॉ.सत्यनारायण सिंह एक कुशल समर्पित लेखक और समाजसेवी रहे हैं, उनके 800 से अधिक लेख हस्तलिखित हैं, जो विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाषित हुए। उनका लेखन गहन शोध, सटीक विश्लेषण और संवेदनशील दृष्टिकोण का परिचायक रहा है। इस पुस्तक का प्रकाशन स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर के सौजन्य से डॉ.सत्यनारायण सिंह प्रकाशन समिति, विद्युत नगर, अजमेर रोड़, जयपुर द्वारा किया गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।