Loading...

15 जनवरी को आयोजन होगा आर्मी डे परेड का

जयपुर

Follow us

Share

परेड क्षेत्र में वाहनों की रहेगी नो एंट्री

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। गुलाबी नगरी जयपुर में पहली बार आयोजित हो रही आर्मी डे परेड (Army Day Parade) को लेकर जयपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने एक प्रेसवार्ता कर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर अहम जानकारी दी।

महल रोड पर यातायात प्रतिबंधित

कमिश्नर मित्तल ने बताया कि 15 जनवरी को जगतपुरा स्थित महल रोड (Mahal Road) पर सेना के शौर्य का प्रदर्शन होगा।

सुरक्षा और परेड के सुचारू संचालन को देखते हुए इस मार्ग पर सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम वाहनों के लिए यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी और अपील

पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील की है कि वे 15 जनवरी को इस समय के दौरान महल रोड की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन जयपुर के लिए गर्व का विषय है, इसलिए जनता पुलिस का सहयोग करे ताकि कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हो सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।