Loading...

ऑल इण्डिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड में नए उपाध्यक्ष की नियुक्ति

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। ऑल इण्डिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड ने माजिद खान पठान को राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बोर्ड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी के निर्देशानुसार की गई है। माजिद खान पठान को इस पद पर नियुक्त करने के लिए बोर्ड के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम क़ुरेशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ताजु खान, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार मोईनुद्दीन नारू, राष्ट्रीय विधि सलाहकार अकबर अली, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल रईस, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ज़फ़र मिर्ज़ा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट मुजाहिद अख्तर की सहमति ली गई थी। बोर्ड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी ने माजिद खान पठान को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस पद पर रहते हुए बोर्ड के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।