Loading...

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश आवेदन हेतु आमंत्रित

चूरू

default-image

Follow us

Share

अंतिम तिथि 29 जुलाई

चूरू, 09 जुलाई। पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, सरदारशहर में कक्षा 6वीं में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राचार्य हरीश कुमार मीणा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2025 है।  जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में केन्द्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। उन्होंने कक्षा 6 के लिए सत्र 2026-27 में चूरू जिले में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत वह छात्र-छात्राएं जिनका जन्म 01.05.2014 से 31.07.2016 (दोनों दिनांक सम्मिलित) के बीच हुआ है, वह आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक  ऑनलाइन  आवेदन करने के लिए https://www.navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/CHURU/en/home/ अथवा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट का प्रयोग कर सकते है। किसी प्रकार की सहायता हेतु मोबाइल नंबर 9784075751, 9414743594, 7357900409 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।