UPSC NDA, CDS 2 के लिए आवेदन शुरू, 859 पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA) परीक्षा (2) एवं कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नेशनल डिफेंस एकेडमी/ नेवल एकेडमी (NDA/NA) II और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) II की लिखित परीक्षाएं 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती के लिए अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू :
28 मई से 17 जून 2025 तक
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास।
फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग की डिग्री।
एज लिमिट :
उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।
फीस :
UPSC सीडीएस-2 : 200 रुपए
यूपीएससी एनडीए-2 : 100 रुपए
एससी/ एसटी, महिला : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
लेफ्टिनेंट : 56,100 -1,77,500 रुपए प्रतिमाह
कैप्टन : 61,300- 1,93,900 रुपए प्रतिमाह
मेजर : 69,400 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह
लेफ्टिनेंट कर्नल : 1,21,200 – 2,12,400 रुपए प्रतिमाह
कर्नल : 1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह
ब्रिगेडियर : 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह
मेजर जनरल : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
लेफ्टिनेंट जर्नल (HAG स्केल) : 1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह
HAG + स्केल : 2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह
VCOAS/आर्मी कैडर/ लेफ्टिनेंट जर्नल (NFSG): 2,25,000 रुपए प्रतिमाह (fixed)
COAS : 2,50,000 रुपए प्रतिमाह (fixed)
एग्जाम पैटर्न :
हर पेपर में एमसीक्यू टाइप क्वेश्चन होंगे।
जनरल नॉलेज और एलिमेंट्री मैथ्स का पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
हर गलत आंसर पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
एग्जाम की टाइम लिमिट 2 घंटे होगी।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
मांगी गई डिटेल्स भरकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
होम पेज पर उपलब्ध UPSC NDA/NA & CDS II परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
