Loading...

अनुजा निगम के ऋण हेतु 31 दिसंबर तक किये जा सकेंगे आवेदन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय वित्त एवं विकास निगमों के सौजन्य से क्रियान्वित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाईकर्मचारी वर्ग, अन्य पिछड़ा एवं दिव्यांगजनों को विभिन्न उद्योगों, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आनलाइन आवेदन अब 31 दिसंबर, 2024 तक किये जा सकेंगे। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक दीनानाथ बबल ने बताया कि पात्र आवेदकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद अब इच्छुक आवेदक एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा पोर्टल पर ऋण हेतु 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी हेतु स्थानीय पंचायत समिति, नगर पालिका कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।