Apple नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च
नई स्मार्टवॉच का भी हो सकता है अनावरण
नई दिल्ली(एजेंसी)। ऐपल मंगलवार को “अवे ड्रॉपिंग” ईवेंट में नई आईफोन 17 ( iPhone 17) सीरीज को लॉन्च कर रहा है। इस सीरीज में iPhone 17, 17 एयर और आईफोन 17 प्रो हो सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट में ऐपल एयरपॉड्स और एप्पल वॉच सीरीज 11 का भी अनावरण किया जा सकता है। नई आईफोन सीरीज में ऐपल की ए19 और ए19 प्रो चिप का इस्तामेल होने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को तेज परफॉरमेंस मिलेगी और साथ ही कई नए फीचर्स मिलेंगे।
नए आईफोन 17 (iPhone 17) की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 16 जैसी ही हो सकती है। कंपनी का इस बार फोकस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को एकीकृत करने और यूजर्स के अनुभव को सुधारने पर हो सकता है। इस इवेंट में ऐपल एक पतले एयर मॉडल को भी लॉन्च कर सकता है, जिसकी मोटाई 5.5 मिलीमीटर से कम होगी। इसके जरिए कंपनी की कोशिश अपनी प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करना है।
कंपनी अपने आईफोन में ज्यादा एआई-संचालित क्षमताओं को एकीकृत करने के लिए तैयार कर रही है, हालांकि कुछ बड़े अपडेट, जैसे कि अधिक स्मार्ट सिरी असिस्टेंट, अगले साल के लिए शेड्यूल्ड हैं। आईफोन 16, ऐपल की ओर से एआई सुविधाओं की व्यापक श्रृंखला के लिए डिजाइन किया गया पहला फोन था।
पिछले महीने ऐपल के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। इसकी वजह कंपनी के नए लॉन्च को लेकर निवेशकों का उत्साह था। विश्लेषकों का अनुमान है कि 2026 में बिक्री लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 23.2 करोड़ आईफोन हो सकती है, जिससे कंपनी को अपने सर्विस बिजनेस में स्थिर वृद्धि बनाए रखने में मदद मिलेगी।
भारत, ऐपल के लिए एक उभरता हुआ बाजार है। कंपनी तेजी से यहां रिटेल स्टोर का विस्तार कर रही है। साथ ही कंपनी अपने वेंडर्स के जरिए देश को एक स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित कर रही है।
वेस्टेड फाइनेंस के संस्थापक और सीईओ विराम शाह ने कहा, “किसी समय भारत भी ऐपल के लिए वैसी ही भूमिका निभाना शुरू कर सकता है, जैसी चीन ने निभाई है, जो कंपनी के विकास के लिए स्पष्ट रूप से सकारात्मक होगा।”
यह भी पढ़े : https://www.facebook.com/share/p/16Ca4e2FxD/
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
