Loading...

एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का‌ फिता काटकर किया शुभारंभ ‌-दीपिका सोनी

Jaipur

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर ज्योतिनगर में कुदरतुल्लाह क्रिकेट क्लब की ओर से एपीएल किक्रेट प्रतियोगिता सीजन 2 का शुभारंभ दीपिका सोनी ‌पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस शिक्षक जिलाध्यक्ष शमशेर भालू खां, महबूब खान नसवान व मंजूर अली धोबी‌ ने फिता काटकर किया। इस अवसर पर दीपिका सोनी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। खेल में हारजीत का महत्व न समझकर खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देवें ताकि खिलाड़ी के खेल में निखार आ सके। शमशेर खान ने कहा की खेल खेल की भावना से ‌खेलें और खेल शरीर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है प्रतियोगिता सीजन-2 पांच दिन तक चलेगा। जिसमें सात टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक अरबाज खान ने अतिथियों का‌ फूल मालाओं से स्वागत किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।