Loading...

अपार आई डी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। जिले में अपार आई ङी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 11 दिसंबर सवाईमाधोपुर मुख्यालय में, 12 दिसंबर मलारना डूंगर, बेहतेड एवं 13 दिसंबर को बोली खिरनी व 15 दिसंबर को  को गंगापुर सिटी में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा समस्त मदरसों के प्रधानाध्यापक के साथ APAAR ID  कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रधानाध्यापक को शीघ्र ही अभिभावकों के साथ मीटिंग का आयोजन कर APAAR की उपयोगिता बताते हुए सहमति प्राप्त कर ID बनाने हेतु निर्देशित किया गया। अपार आईडी  बनाने की प्रक्रिया, इस से संबंधित दस्तावेजों एवं आवश्यक संशोधनों पर जानकारी साझा की गई। इस कार्य को प्रारंभ नहीं करने वाले तथा 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले मदरसों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु भी कहा गया। साथ ही APAAR ID की उपयोगिता, आधार कार्ड, U DISE रिकॉर्ड में संशोधन तथा इस से संबंधित समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अपार आइडी से संबंधित भ्रामक तथ्यों, खबरों तथा वीडियो से भी दूर रहने की सलाह दी गई। APAAR ID एक आजीवन शैक्षणिक पहचान, केंद्रीकृत प्रणाली, क्रेडिट स्थानांतरण, आजीवन पहचान एवं किस तरह शैक्षणिक प्रगति ट्रैक करने में सहायक होती है। इस बारे में भी जानकारी साझा की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।