Loading...

अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा का प्रतिभा सम्मान समारोह व अंसारी दर्पण 2025 का विमोचन सम्पन्न

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

कोटा.(रॉयल पत्रिका)। अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा का अंसारी प्रतिभा सम्मान समारोह व रिज़वानुद्दीन अंसारी द्वारा संपादित ‘ अंसारी दर्पण-2025’ का इजरा (विमोचन) प्रोग्राम दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को पंचायत अंसारियांन समिति (पी ए एस) गार्डन कोटा में आयोजित किया गया।      प्रोग्राम में विभिन्न ज़िलों से कक्षा 10 वीं के 62 स्टूडेंट्स, कक्षा 12 वीं के 60 , उच्च शिक्षा प्राप्त 40 छात्र छात्राएं, खेलकूद में 11, समाज सेवा के लिए 28, राजकीय नई नियुक्ति पाने वाले 12 तथा Ph.D , गोल्ड मेडलिस्ट, डाक्टर्स, इंजीनियर्स, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, केलिग्राफर, नई सरकारी नियुक्तियां प्राप्त तथा विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कार्य करने वाली  240 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।  सोसाइटी के जनरल सेक्रेट्री ज़हूर अहमद के अनुसार प्रोग्राम की अध्यक्षता डॉ अज़ीज़ुल्लाह शीरानी प्रोफेसर मौलाना आज़ाद उर्दू यूनिवर्सिटी जौधपुर ने

की तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर अरविन्द ए. अंसारी डिपार्टमेंट ऑफ सोशोलॉजी जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली रहीं।अन्य मेहमानों में शुजाउद्दीन‌ अंसारी एम डी रेपिड इलेक्ट्रोटेक प्रा लि, लियाकत हुसैन अंसारी अध्यक्ष पंचायत अंसारियान समिति कोटा, डॉ पीर मोहम्मद गहलोत ने भी स्टेज को ज़ीनत बख्शी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अरविन्द ए. अंसारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला , विशेष रूप से बालिका शिक्षा की उपयोगिता व महत्व को बच्चों के सामने रखा । आपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर ब्यूरोक्रेसी के मैदान में अपनी जगह बनाने की सलाह दी। आपने कहा कि अच्छी शिक्षा स्वयं के विकास के साथ अच्छे समाज निर्माण के लिए भी ज़रूरी है। प्रोग्राम में 240 प्रतिभाओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी कक्षाओं के टापर्स को नक़द पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रोग्राम की विशेष बात यह रही कि प्रोग्राम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं में लड़कियों का प्रतिशत 75% से ऊपर रहा। टोंक के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अरबी व उर्दू के केलीग्राफर क़ारी मुतीउल्लाह वासिफी को अंसारी रत्न से सम्मानित किया गया। जिज्ञासा आई ए एस कोचिंग के निदेशक रोहित दाधीच ने भी मोटिवेशनल स्पीच से बच्चों को उपयोगी जानकारी दी। प्रोग्राम में बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी भाग लिया। प्रोग्राम को सफल बनाने में अब्दुल मजीद अंसारी,अब्दुल हक़ अंसारी, साबिर हुसैन अंसारी, हलीम आईना, फ़ख़रुद्दीन अंसारी, इरशाद अहमद, डॉ ज़ाकिर हुसैन अंसारी , मोहम्मद उस्मान, मुश्ताक अहमद, मेडम रेहाना बानो, गुलजार बानो, अब्दुल हमीद और मुश्ताक फोटोग्राफर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्षद साहिब हुसैन व सहवरीत पार्षद जरगाम अहमद भी प्रोग्राम में शामिल हुए। अंत में अध्यक्ष इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी ने उपस्थित छात्र छात्राओं और मेहमानों का आभार व्यक्त किया। प्रोग्राम का संचालन संयुक्त रूप से नईम दानिश और रिज़वानुद्दीन अंसारी ने किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।