Loading...

प्रशासन की अनदेखी के कारण बजरी माफिया द्वारा एक ओर मौत

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। प्रशासन की अनदेखी के कारण बजरी माफिया द्वारा आए दिन सड़क दुर्घटना को अंजाम देते हैं जिस पर प्रशासन ने अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इसी संदर्भ में ग्राम सागरवासा निवासी विजय सिंह रात्रि को 10:11 बजे ग्राम गोज्यारी से मोटरसाइकिल से अपने गांव सांगवासा आ रहा था बजरी का डंपर तेज रफ्तार से चलता हुआ लाया और विजय सिंह के टक्कर मार दी, जिससे विजय सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर को सूचित करने पर जिला अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लाश को लेकर घटनास्थल के पास धरना दिया। मौके पर उप जिलाधीश उपपुलिस अधीक्षक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और 7 सूत्री मांगपत्र प्रशासन को दिया। जिस पर प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से बात कर सहमति दायर की। उसके बाद मौके पर से लाश को उठाकर दाह संस्कार किया। इस तरह की आए दिन घटनाएं हो रही है परंतु अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। 10-15 दिन पहले ग्राम चकेरी में बजरी ट्रैक्टर चालक द्वारा टक्कर मार कर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था। प्रशासन इस बारे में शक्ति बढ़ाये ताकि आए दिन की दुर्घटनाएं बंद हो।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।