नवज्ञान-ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से हुआ वार्षिक उत्सव
मोहम्मद अली पठान
चूरू, रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित नवज्ञान-ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम उस्मानाबाद कॉलोनी में आयोजित किया गया और इसे विधिवत रूप से संस्था के अध्यक्ष निजामुदिन खान की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई, जिसमें छात्रों ने विविध रंगों में रंगी हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में “सुनो बच्चों उठाओ बस्ता”, “आशीर्वाद पार्टी”, “देशप्रेम प्रस्तुति”, “बीचट एण्ड पार्टी”, “जुकर राजस्थानी”, “संस्कृति धूमर रेजिम” जैसी शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके अलावा “शिक्षा के महत्व पर सना ग्रुप का नाटक”, “जब नौकरी मिलेगी तो क्या होगा”, “बम-बम भोले” पर फैजान एण्ड पार्टी, “सारा ग्रुप बनठन के चाल” और “होली पे धमाल” जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को हंसी-खुशी से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हिंदी, पंजाबी, और राजस्थानी गानों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था के सचिव अरशद खान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विद्यालय की प्रगति पर चर्चा की। अध्यक्ष निजामुदिन खान ने अपने सम्बोधन में कहा, “शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी शरीर के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।” उन्होंने शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। संस्था के प्रधानाचार्य सतार खान ने सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यालय के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और छात्रों का धन्यवाद किया। वन्दना प्रजापत, अजिज खान, सलीम खान, शहनवाज, अरुणा सेवी, पूजा कवर, रिया, तारा, सिमा सहित कई अन्य ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से सानीया खान, अनिशा जैनब, और सिमरन द्वारा किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
