इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल मदरसा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
मोहम्मद अली पठान
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल मदरसा में इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी महमूद अली राणा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एहसान गोरी, डॉ. राहुल कस्वा, सैनिक लेबोरेटरी चुरु के मोहम्मद अली पठान (ब्यूरो चीफ), असगर अली जोईया (पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी), सोहेल खान (डीके युवा कांग्रेस अध्यक्ष), जाकिर खान (भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष), जब्बार खान (कायम खानी हास्टल अध्यक्ष), डॉ. यूनुस खान रूकनखानी (सचिव), हाजी यूसुफ खान आदि प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के निदेशक अख्तर खान रूकनखानी की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, इसके बाद एक छोटी बच्ची ने कुरान की तिलावत की। कार्यक्रम में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति गीत “हम होंगे कामयाब”, “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा”, नृत्य और नात प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के बच्चों ने दीन और दुनियावी तालीम के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विशेष आकर्षण रही स्कूल की छात्राओं द्वारा राजस्थानी संस्कृति “घूमर” पर शानदार प्रस्तुति। कार्यक्रम में महमूद अली राणा और डॉ. एहसान गोरी ने छात्रों को शिक्षा के महत्व और दीनी तालीम के बारे में विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही उन्होंने यह घोषणा की कि विद्यालय में गर्मियों में शुद्ध पानी पीने के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. राहुल कस्बा ने बच्चों के लिए विशेष उपहार देने की घोषणा की, जबकि सोहेल खान डीके ने भी विद्यार्थियों के लिए उपहार देने का ऐलान किया।मोहम्मद अली पठान ने अपने विचार व्यक्त किए और डॉ. एहसान गोरी ने छात्रों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी असगर अली जोईया ने कहा, “बेटियों को दीनी शिक्षा के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी आवश्यक है, क्योंकि बेटियां दो घरों को शिक्षित करती हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सबीना बानो, शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, शिक्षा अनुदेशक जान मोहम्मद रसूल खान, महबूब खान नसवान, मुबारिक खान, आबिद खान, हाजी यूसुफ खान रूकनखानी ने भी उपस्थित होकर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन शिक्षा अनुदेशक असलम खान ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
