Loading...

मृतकों को 6 लाख, गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए की सहायता का ऐलान  

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। अजमेर रोड पर भांकरोटा में टैंकर अग्निकांड में जांन गवाने वाले और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भारत पेट्रोलियम ने भी सहायता राशि देने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि हम प्रभावित परिवारों और स्थानीय प्रशासन के साथ हैं। जिला कलक्टर के माध्यम से मृतकों को 6 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

टैंकर ब्लास्ट मामले की अपडेट

अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास शुक्रवार सुबह एलपीजी से भरे टैंकर के यू-टर्न लेते समय भिड़ंत के बाद हुए गैस रिसाव और आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे ने जयपुर को हिलाकर रख दिया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, इनमें कई तो जिंदा जल गए। 32 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर है। हादसा इतना खतरनाक था कि आसपास के क्षेत्र में 41 वाहनों को चपेट में ले लिया। इनमें ट्रक, कार, बस और दुपहिया वाहन शामिल हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।