Loading...

अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। केकेसी राजस्थान के वाईस चेयरमैन मोहम्मद रिज़वान ख़ान, प्रदेश संगठन महासचिव अकील अहमद, प्रदेश महासचिव शाईस्ता अली का 22 दिसंबर को भीलवाड़ा पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन कर प्रदेश चेयरमैन सूरजमल कर्दम एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद गाँधी की अनुसंशा पर केकेसी भीलवाड़ा की ज़िला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश वाइस चेयरमैन मोहम्मद रिजवान खान ने की। कार्यकारिणी में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।  जिनमें ज़िलाअध्यक्ष हकीम पठान, उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, शराफत खान, महासचिव दीपक शर्मा, अनवर हुसैन अब्बासी, फारुक मेव, सचिव यूसुफ पठान, नईम मीर खान, मुस्ताक मंसूरी को नियुक्त किया। इसके अलावा, सदस्यों में हनीफ शाह, शमशाद खान, गुलफाम खान, वसीम अंसारी, सागर ननवानी, जाकिर हुसैन सोरगर, महिला विंग जिला अध्यक्ष के पद पर अकीला नाज और महासचिव के पद पर मेहरुन्निशा को नियुक्त किया गया। रिजवान खान ने बताया कार्यकारिणी असंगठित कामगारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में महबूब अंसारी, शिब्बू ख़ान, युनुस अगवान, तबरेज ख़ान भीलवाड़ा अंजुमन सदर पार्षद उस्मान पठान, हाजी सद्दीक साहब मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शिब्बू खान ने आए हुए सभी पदाधिकारियों व मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।