Loading...

अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन 

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के जनरल सेक्रेट्री आबिद हुसैन अंसारी ने बताया कि गत दिनों पूर्व में हुई घटना ईद के दिन कुछ मुस्लिम नौजवानो के जरिए से फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी व झंडे लहराए गए जिस पर कार्यवाही करते हुए बारां कोतवाली पुलिस ने कुछ मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। मुस्लिम युवको की ओर से लगाए गए नारों में किसी भी धर्म, सम्प्रदाय, सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी नही की गईं जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हो, जबकि 1 अप्रैल 2025 को सर्व हिन्दू समाज बारां ‘की ओर से निकाले गए विरोध प्रदर्शन में एक विशेष सम्प्रदाय (मुस्लिम समाज) को टारगेट कर उनकी संस्थाओ व शहर काजी तक को निशाना बनाया गया और अनर्गल बयानबाजी करके मुस्लिम समुदाय की भावनाओ को अत्यधिक आहत किया गया जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी संज्ञान में लेकर कार्रवाही नही की गई है।जिसके फलस्वरूप मुस्लिम समुदाय मे भारी रोष ‘व्याप्त हैं। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया कि उपयुक्त दोनों घटनाओ की निष्पक्ष जाँच करवाकर उचित कार्यवाही क़ी जावे। इस दौरान ज्ञापन देने वालो में आबिद हुसैन अंसारी, हाजी वसीम अहमद, अशरफ देशवाली, सईद अंसारी, इरफान अंसारी, नासिर मिर्ज़ा, अब्दुल मतीन, सद्दाम हुसैन अंसारी, मुजाहिद खान, जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।