हाजी कॉलोनी हत्याकांड पर गुस्सा फूटा!
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जल्द ही बाकी आरोपी होंगे सलाखों के पीछे- थानाधिकारी
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर में एक बार फिर गूंजा इंसाफ का शोर। चांदपोल की हाजी कॉलोनी में युवक वाजिद की चाकू मारकर हत्या के बाद, भड़का गुस्सा… संजय सर्किल थाने के बाहर बड़ी संख्या में जुटे परिजन और मोहल्लेवासी, बचे हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। वहीं थानाधिकारी माधो सिंह ने परिजनों से समझाइश कर घर की ओर लौटाया, और भरोसा दिलाया, “मुख्य आरोपी फरमान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया, लेकिन बाकी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है, 22 वर्षीय वाजिद को रविवार रात को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था।
थानाधिकारी माधो सिंह ने बताया “मुख्य आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सबको सलाखों के पीछे डाला जाएगा।”पुलिस द्वारा अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, हम परिजन को आश्वस्त करते हैं,आरोपी कतई बख्शे नहीं जायेंगे,अभी अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
