Loading...

महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Jaipur

Follow us

Share

महिला शक्ति देश में बराबर की हिस्सेदार: हज्जन सईदन बेगम

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल व रॉयल विकलांग विकास संस्थान चुरु के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हज्जन सईदन बेगम ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी और नेतृत्व सत्ता को साबित किया है आज जरूरत है कि उनकी भूमिका और भागीदारी को और अधिक बढ़ाया जाए जब महिलाएं आगे बढ़ेगी तो देश और समाज भी सशक्त और समृद्व बनेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट स्थिति रॉयल विकलांग विकास संस्थान, चूरू प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने कहा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है,यह  दुनिया भर की महिलाओं के लिए हमारे अधिकारों और स्वतंत्रता की वकालत करने के लिए निर्धारित किया गया है। 8 मार्च को महिला दिवस ‌के रूप मे मनाया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली पठान ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए अभियान की थीम कार्यवाही में तेजी लाना चाहिए महिला समानता को आगे बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। विश्व आर्थिक मंच के अनुसार वर्तमान गति से पूर्ण समानता प्राप्त करने में काफी समय लग सकता है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता‌ जुलेखा बानो, बरफन बानो,‌ सहायीका हलीमा बानो मोयल, आशा सहयोगिनी लक्ष्मी देवी, भंवरी देवी को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका सबीना बानो ने फुल माला, शॉल व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिव हाजी युसूफ खान, डॉ युनस खान, शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, शिक्षा अनुदेशक जान मोहम्मद, मीडिया प्रभारी सफिक कुरेशी, स्नेहा खान, मुस्कान बानो , आलिया जोया व विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन शिक्षा अनुदेशक असलम खान ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।