Loading...

परिवार में तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 और चौथे पर 40 हजार मिलेंगे, चंद्रबाबू नायडू सरकार का ऐलान

Follow us

Share

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेशवासियों के लिए नई स्कीम लेकर आई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटती जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए परिवारों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत सरकार अब तीसरे बच्चे पर 30000 और चौथा बच्चा होने पर 40000 रुपये देगी। इससे पहले मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दूसरा बच्चा होना पर 25000 कैश देने की भी बात की थी। हालांकि अभी इसपर कुछ खुलकर कुछ नहीं कहा गया है।

चंद्रबाबू नायडू ने घटती जनसंख्या पर जताई चिंता

नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश की संपत्ति माना जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के लिए तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

मैंने इस बारे में कई बार सोचा- सीएम

उन्होंने कहा, मैंने इस बारे में कई बार सोचा है। पहले मैंने परिवार नियोजन की दिशा में काम किया था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। अब बच्चे हमारी संपत्ति हैं, और हमें उनके भविष्य के लिए काम करना होगा। इसी सोच के साथ मैंने यह नया फैसला लिया है। तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये तुरंत दिए जाएंगे।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।