Loading...

ग्राम पंचायत आमेटा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

झालावाड़

Follow us

Share

शमशान की दीवार घटिया निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई

फिरोज खांन वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)।  जिले की ग्राम पंचायत आमेटा में शमशान की दीवार घटिया निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई, कोमल मीणा ने सरपंच व सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत आमेटा के गांव बोरखेड़ी मालियां माधोपुर में ग्राम पंचायत की और से शमशान भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया था। लेकिन निर्माण के कुछ दिनों बाद ही वह क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में क्षेत्र के नेता कोमल मीणा ने सरपंच तथा सचिव पर मिली भगत का आरोप लगाया है। ग्राम वासियों का कहना है कि दीवार निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। ऐसे में शमशान में बनाई दीवार कुछ दिनों बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में जिला प्रशासन को भी कार्यवाई करनी चाहिए, इससे की आगे घटिया निर्माण नही हो सके। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश मूलभूत सुविधाओं के कार्य ग्राम पंचायत की ओर से कराए जाते हैं। लेकिन सरकारी धन का दुरुपयोग ग्रामीण इलाकों में आम बात हो गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।