Loading...

जामडोली मर्डर केस के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

जयपुर

Follow us

Share

एक आरोपी के पैर में लगी गोली! अस्पताल में भर्ती,

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के जामडोली इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ था। पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों ने 5 प्रमुख मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। भट्टा बस्ती इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया है। इस पूरी कार्रवाई में डीसीपी तेजस्विनी गौतम की टीम ने अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस ने जामडोली हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। दूसरी तरफ सरकार ने परिजनों की प्रमुख मांगों को मान लिया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।