Loading...

कौम खरादियान का अखिल राजस्थान द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

Jaipur

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। कौम खरादियान मेडिकल एण्ड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, पाली द्वारा मुस्लिम कौम खरादियान का द्वितीय अखिल राजस्थान प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सचिव मो. आसिफ़ जॉय ने बताया कि इस समारोह में कौम खरादियान के 221 प्रतिभागियों को और भामाशाहों और मेहमानों को कौम खरादियान मेडिकल एण्ड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, पाली के सदर मुज़फ़्फ़र हुसैन क़ादरी  के सानिध्य में सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य मेहमान मुफ़्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही और डॉ. अख़लाक़ उस्मानी ने कौम को खिताब किया। मोअज़्ज़िज़ मेहमानों में सैय्यद साज़िद अली, मुस्लिम समाज सदर हक़ीम भाई,  सलीम खान , ज़फ़र खान मारवाड़, डॉ. दिलशाद, शाहीन अंसारी, मेहबूब भाई टी, सुनील कुमार चरनाल, बलवीर सिंह राणावत, मुफ़्ती रईस अहमद मंजरी, मौलाना मुश्ताक़, सूफ़ी इक़बाल नूरी, प्रदेश अध्यक्ष इकबाल चिश्ती, प्रदेश सचिव अब्दुल मुबीन क़ादरी, मुज़म्मिल इस्लाम रिज़्वी, बसंत परिहार और कौम खरादियान के भामाशाह और मोअज़्ज़िज़ हज़रात मौजूद रहे। प्रोग्राम की अध्यक्षता कौम खरादियान के सदर हाजी रहीमबख़्श मास्टर ने की। इसको लेकर कोषाध्यक्ष मो. हाशमी ज़ियाई, अख़्तर हुसैन जैतारण, रियाज़ अहमद, अख्तर हुसैन मामू, मो. हसनेन, मो. दानिश, मो. आरिफ़ समदानी, हबीबुर्रहमान, ज़की ज़िलानी आदि का सहयोग रहा ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।