Loading...

आसमान से बरस रही आग… मई में गर्मी का भीषण कहर, दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के

Follow us

Share

नई दिल्ली। देश का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव की चपेट में है। गर्मी का प्रकोप इतना है कि भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस चला गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45 डिग्री तक पहुंच गया। महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी शनिवार को लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

तेलंगाना में हीटस्ट्रोक से 16 मौतें

इधर, तेलंगाना के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक के चलते बीते 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने हैदराबाद, रंगारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, मुलुगु, महबूबनगर और में 26 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के

नौतपा शुरू से पहले ही देश झुलसाने वाली गर्मी और लू की चपेट में है। गर्मी के चलते कई शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। निजी एजेंसी AQI.in के मुताबिक, रविवार को सुबह 10 बजे तक दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। शनिवार को भी टॉप 50 शहरों में 37 भारत के थे। जिनमें भी आधे से अधिक यानी 26 शहर उत्तर प्रदेश के थे। इनमें बांदा, चंद्रपुर, रायपुर, प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं। शनिवार को बांदा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि दोपहर के बाद यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राजस्थान के सभी शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।