Loading...

अखिल अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे ने शेयर की शादी की बेहतरीन तस्वीरें, बांधा मंगलसूत्र, हाथ थाम कर लिए फेरे

india

Follow us

Share

अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी शादी 6 जून को एक निजी समारोह में हुई थी। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी से एक निजी समारोह में शादी की थी। उन्होंने अब 22 दिनों के बाद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
अक्किनेनी ने 6 जून को अपनी कई वर्षों से गर्लफ्रेंड रही जैनब रावदजी से शादी की थी। अक्किनेनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमे वह दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

नागार्जुन ने शेयर की थी तस्वीरें
अपने बेटे की शादी के दिन ही नागार्जुन ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। अब अखिल ने भी अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अखिल ने 6 जून को सुबह 3.30 बजे शुभ मुहूर्त पर अन्नापूर्णा स्टूडियोज में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और बहुत ही करीबी लोग शामिल हुए थे।

खूबसूरत थे दोनों के कपड़े
अपनी शादी में अखिल ने धोती कुर्ता पहना था। वहीं जैनब ने सफेद सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जेवर पहने थे। जैनब ने बालों में गजरा लगाया था। शादी के दिन दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे।

बांधा मंगलसूत्र लिए फेरे

अखिल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी को मंगलसूत्र बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में अखिल अपनी पत्नी के साथ फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्ट में लिखी दिल की बात
एक तस्वीर में अखिल अपनी पत्नी के साथ बेहतरीन पोज दे रहे हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अखिल ने लिखा ‘मेरा दिल आपसे अपनी लाइफ के सबसे अच्छे पल को शेयर करने का कर रहा है।’
अखिल की पत्नी जैनब आर्टिस्ट हैं। वह अपनी बेहतरीन पेंटिंग के लिए जानी जाती हैं।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।