Loading...

डॉ. अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर AIMIM एवं भीम आर्मी पार्टी द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Jaipur

Follow us

Share

पाली (रॉयल पत्रिका)। संसद में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले पर AIMIM एवं भीम आर्मी पार्टी द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। AIMIM प्रदेश देश अध्यक्ष जमील खान के आदेश अनुसार पाली संभाग प्रभारी सद्दाम हबीबी ने बताया कि संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान भारतीय संविधान के निर्माता, देश के करोड़ो शोषितों वंचितों के मसीहा बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अशोभनीय टिप्पणी से सर्व समाज व एसटी/एससी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उनके इस बयान से विश्वभर में बाबा साहेब के अनुयायियों में आक्रोश हैं। इन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांग कर इस्तीफा देना चाहिए। AIMIM पार्टी जिला अध्यक्ष आसिफ खान सिलावट ने बताया कि पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी नाम लेना कोई “फ़ैशन” नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की उस क्रांति का प्रतीक है, जिसने करोड़ों दबे-कुचले लोगों को न्याय और अधिकार दिलाए। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष आसिफ खान सिलावट, जिलाउपाध्यक्ष सलीम शहजाद परिहार शहर अध्यक्ष निजाम खान सोडा, मीडिया प्रभारी रमजान अशरफी पाली विधानसभा उपाध्यक्ष अयूब सुलेमानी शहर महासचिव गौस मोहम्मद आबिद हुसैन मिशन कौमी एकता अध्यक्ष मेहराज अली चूड़ीघर आर्मी संभाग प्रभारी विजय राज परिहार जिला अध्यक्ष प्रताप भटनागर खिंवाड़ा प्रभारी कैलाश सिवास, खिंवाड़ा अध्यक्ष राकेश गहलोत,ऐड रामेश्वर लाल पवार, पूर्व प्रभारी अशोक वाल्मीकि, करन गहलोत, महेश पवार, प्रवीण गहलोत, मुकेश सोनल, साहिल खान,फूटरमल भार्गव, मांगीलाल मकवाना, ताराचंद पनौता, जगदीश अंबेडकर, प्रकाश मनिहारी, नारायण लाल बौद्ध, श्यामलाल, ललित राजा, मोहनलाल,चम्पालाल अनकिया आदि उपस्थित रहे

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।