Loading...

अहले सुन्नत शहर बाराँ ने प्रतिभा का किया सम्मान

Jaipur

Follow us

Share

 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। कोटा यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन में बाराँ जिले की बेटी अमीरा अख्तर ने पहला स्थान हासिल किया जिससे उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया। रईसुद्दीन शेख की पुत्री अमीरा अख्तर ने संपूर्ण हाड़ौती में प्रथम स्थान लाकर न सिर्फ अपने जिले का नाम रोशन किया बल्कि अपने मां-बाप और समाज को भी गौरवान्वित किया है। अहले सुन्नत के सदर मोहम्मद आबिद देशवाली एवं सेक्रेटरी ज़ोई अलीफ अंसारी ने अमीरा अख्तर को माला पहनाकर हौसला अफजाई की और मुंह मीठा कराकर अमीरा अख़्तर और उसके माता -पिता को मुबारकबाद दी। ख़ुशी के इस मौके पर सलाम कादरी और हाफिज इंसाफ ने बेटी के सर पर हाथ रखकर दुआओं से नवाजा और दुआएं दी। इस अवसर पर कमेटी के मेंबर अशरफ अली, असलम भाई, सखावत हुसैन, अनवर हाशमी, पार्षद परवेज खान आदि ने अमीरा अख्तर के माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।