Loading...

अग्रवाल महिला सम्मेलन ने मनाई स्वांग की होली

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई  ने होली की पूर्व संध्या पर कोटा रोड स्थित निजी होटल में स्वांग वाली होली का आयोजन किया। जिसमें मंडल की सभी महिलाएं अलग-अलग स्वांग में झूमती नाचती रही। अध्यक्ष नीतू गुप्ता और महामंत्री मधु गोयनका ने बताया कि होली एक लोकप्रिय प्राचीन हिंदू त्यौहार है जिसे रंगों का त्योहार के रूप में मनाया जाता है यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है रंग गुलाल अबीर  और फूलों द्वारा खेली गई। सबसे पहले सभी को कलरफुल गुलाल लगाकर होली गेम कराया जिसमें होली का चंदा रहना अग्रवाल के नाम रहा ठंडाई के साथ हमारे और गेम की शुरुआत हुई ठंडाई का नशा में प्रथम मंजू गोयल तथा द्वितीय बबली अग्रवाल ने बाजी मारी  होली पर सॉन्ग रच कर आई मधु गोयनका ने प्रथम सुनीला अग्रवाल ने द्वितीय और हेमलता गर्ग और बबली अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जोगी जी हां जोगी जी हां गेम में सुनीता बंसल प्रथम और अनीता जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे गेम में शकुंतला गुप्ता और रैना अग्रवाल ने बाजी मारी होली स्पेशल टी-शर्ट जींस पहन कर सभी ने खूब धमाल मचाया चाय बिस्कुट के साथ फलाहार का आनंद लिया गया। इस मौके पर क्लब की शीला गोयल उषा गोयल सांगोद सुमन गर्ग लक्ष्मी गर्ग मंजू बंसल प्रियंका गुप्ता अंजना मंगल कुसुम गर्ग नीलू गर्ग आदि उपस्थित रही।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।