Loading...

अग्रवाल गौरव सम्मान समारोह 2025: उदयपुर में हुआ भव्य आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

उदयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में “अग्रवाल गौरव सम्मान समारोह 2025” एवं सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक का आयोजन शनिवार को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, नगर निगम प्रांगण में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन समाज के गौरव, योगदान और सामाजिक एकता को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल रहा। समारोह में गीतांजलि ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल ने मंच से संबोधित करते हुए इस उत्कृष्ट कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से अग्रवाल समाज के उन होनहार युवक-युवतियों को भी बधाई दी जिन्होंने आर.जे.एस. (राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा) उत्तीर्ण कर समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अग्रवाल ने माननीय न्यायमूर्ति विनीत माथुर  की उपस्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा में “चार चाँद” लगा दिए। इसके साथ ही उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश माननीय विनीत माथुर की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति मनोज गर्ग ने समाज की न्यायिक जिम्मेदारियों और भूमिका पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि दामोदर अग्रवाल (सांसद, भीलवाड़ा) रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह को और भी गौरवमयी बना दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मंच पर विराजमान रहे –जे.पी. अग्रवाल (गीतांजलि ग्रुप), सौरभ खेतान (उद्योगपति), प्रशांत अग्रवाल (नारायण सेवा संस्थान), राहुल अग्रवाल (पेसिफिक कॉलेज), शशिकांत खेतान, गोविन्द अग्रवाल एवं नटवर खोतान (उद्योगपति)। समारोह में समाज के वरिष्ठजन –प्रकाश अग्रवाल, संजय निमोविया, श्रीमती वीणा अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल तथा ओम प्रकाश अग्रवाल (धान मंत्री) की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।