Loading...

एक्टर विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने, शपथ लेते ही किया बड़ा ऐलान

Trending Now देश राजनीति

Follow us

Share

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आज यानी 10 मई 2026 को एक नया अध्याय जुड़ गया है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने तमिल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम आयोजित शपथ समारोह कार्यक्रम में विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के ही विधायक हैं। अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को विजय के पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

विजय कैबिनेट की सबसे छोटी मंत्री बनीं सेल्वी कीर्तना

सेल्वी एस कीर्तना विजय कैबिनेट में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। वे 29 साल की हैं। सबसे उम्रदराज सदस्यों में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद हैं। उनकी उम्र 61 साल है।

एक्टर विजय ने 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे

इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। एक्टर विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। अब विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना हैं। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे।

सीएम बनते ही एक्शन में विजय

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने शपथ लेते ही एक्शन शुरू कर दिया है। अपने पहले संबोधन में विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की।

Advertisement

मुख्यमंत्री विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि यह धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने ही उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया। इसलिए झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे।

पीएम मोदी ने CM विजय को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन में सुधार के लिए काम करती रहेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।