हेरिटेज निगम की पशु प्रबंधन शाखा की कार्रवाई
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सांगानेरी गेट सब्जी मंडी के बीच में बन रही अवैध पशु डेयरी को हटा दिया। इस दौरान भारी विरोध के बावजूद निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए डेयरी में बंधी गोवंश को रेस्क्यू कर हिंगोनिया गौशाला में पहुंचा दिया। कार्रवाई के संबंध में हेरिटेज निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मयंक लाम्बा ने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर शहर में अवैध पशु डेयरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को शाखा को सूचना मिली कि सांगानेरी गेट के पास सब्जी मंडी परिसर ने भी अस्थाई निर्माण कर अवैध पशु डेयरी खोली जा रही है। इस पर पशु प्रबंधन शाखा उपायुक्त सीमा शर्मा के नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मयंक लाम्बा ने कार्रवाई कर अस्थाई पशु डेयरी में बंधी गोवंश को पकड़ हिंगोनिया गौशाला में पहुंचा दिया। इस दौरान डेयरी संचालकों ने भारी विरोध जताया और गोवंश के ले जाने से रोकने लगे। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत करा गौ वंश का रेस्क्यू कराया। डॉ मयंक लाम्बा ने बताया कि परकोटे और अन्य क्षेत्रों में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। आमजन और वाहन चालकों को परेशानी नहीं आए, इसके लिए निरीक्षण कर डेयरी संचालको को पाबंद भी किया जा रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
