Loading...

अब्दुल अज़ीज़ फ़ौजदार बने पंचायत खरादियान समाज नए सदर

पाली

Follow us

Share

पाली (राज.)। पंचायत खरादियान समाज विकास सेवा संस्थान, पाली के सदर (अध्यक्ष) पद के चुनाव 1 जून रविवार को पाली में सम्पन्न हुए। चुनाव में दो उम्मीदवार,  अब्दुल अज़ीज़ फ़ौजदार और मोहम्मद इरफान फ़ौजदार ने भाग लिया। मतदान के परिणाम अनुसार अब्दुल अज़ीज़ फ़ौजदार ने 558 मत प्राप्त किए, जबकि मोहम्मद इरफान फ़ौजदार को 459 मत मिले। इस तरह अब्दुल अज़ीज़ फ़ौजदार ने 99 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद रात 8 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अब्दुल अज़ीज़ फ़ौजदार ने नवनिर्वाचित सदर के रूप में शपथ ली। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए पूर्व सदर मास्टर रहीम बख्श ने सभी कौमी भाइयों का शुक्रिया अदा किया। निष्पक्ष, पारदर्शी और उत्कृष्ट चुनावी प्रक्रिया के लिए कौम के लोगों ने मास्टर रहीम बख्श साहब का भी आभार व्यक्त किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।