Loading...

15 लाख के दोमुंहे सांप की तस्करी… ऑडी कार, नोट गिनने की मशीन और करोड़ों का नेटवर्क, तस्कर की आलीशान जिंदगी का खुलासा

Follow us

Share

सहारनपुर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यूपी पुलिस ने एक ऐसे तस्कर का खुलासा किया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं है। तस्कर आस मोहम्मद नाम का यह शख्स कथित तौर पर दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी करता था और आलीशान जिंदगी जी रहा था। उसके पास महंगी ऑडी कार थी, नोट गिनने की मशीन थी और वह लाखों रुपये की कीमत वाले दुर्लभ जीवों का अवैध कारोबार करता था। सहारनपुर जिले में कुतुबशेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांपों की तस्करी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ठग दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करता था। कुतुबशेर पुलिस ने बताया कि खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ऑडी कार से चलता था। इसके अलावा नोट गिनने के लिए मशीन साथ रखता था। आरोपी के पास से पुलिस ने 4.94 लाख बरामद किए हैं। इसके अलावा 147 गड्डी मनोरंजन बैंक के नोट, 145 सफेद कागजों की गड्डी और दो कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान बदलकर लोगों से संपर्क करता था। सांपों को चमत्कारी औषधीय गुणों वाला बताकर ऊंची कीमतों में बेचता था।

पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कुतुबशेर थानाधिकारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अंबाला रोड पर दबनी कब्रिस्तान वाले खंड़जे पर पूजा एंक्लेव के पास से दोमुंहा सांप दिखाकर औषधि के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी आस मोहम्मद निवासी शिवधाम कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस ने 4.94 लाख रुपए की नकदी, नोट गिनने की एक मशीन, एक ऑडी कार, दो दोमुंहे सांप, 147 गड्डी मनोरंजन बैंक के नोट, 145 सफेद कागजों की गड्डी और दो कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

आरोपी ने 15 लाख में सांप बेचने की बात कबूली

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर दोमुंहे सांप बेचने का धंधा करता है। उसने खुलासा किया कि वह और उसके साथी एक दोमुंहा सांप 15 लाख रुपए में बेचकर लौटे थे। सौदे की रकम में से उसके दोनों साथी 5-5 लाख रुपए लेकर चले गए, जबकि खर्च काटने के बाद उसके हिस्से के 4.94 लाख रुपए बरामद हुए।

Advertisement

फर्जी पहचान बनाकर करता था सौदे

आरोपी ने बताया कि अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए आशु गोयल के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। अलग-अलग नाम और पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर वह लोगों से संपर्क करता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि बैग में रखी मनोरंजन नोटों और सफेद कागज की गड्डियों का इस्तेमाल लोगों को प्रभावित करने के लिए किया जाता था। खुद को करोड़ों के कारोबार से जुड़ा बताता था और फिर उन्हें दोमुंहे सांप की कीमत, औषधीय गुणों और भारी मुनाफे के बारे में बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।

वन्यजीव तस्करी और धोखाधड़ी दोनों की जांच

बता दें कि रेड सैंड बोआ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित प्रजाति मानी जाती है। पुलिस आरोपी के भागे हुए साथियों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोमुंहे सांपों की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क किन राज्यों तक फैला हुआ है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।