Loading...

आम आदमी पार्टी दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देगी

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली(एजेंसी)। दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली चुनाव से पहले अरिवंद केजरीवाल की मौजूदगी में कुछ दिन पहले आप सरकार ने दो योजनाओं की घोषणा की थी। इसमें महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे तो वहीं 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल के साथ पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सीएम आतिशी भी मौजूद थीं।

कल से शुरू होगा महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली की महिलाओं को चुनाव के बाद खाते में 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 23 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि 2100 रुपये हर महीने आने से उन्हें अपना घर का खर्चा चलाने में भी मदद मिलेगी। हमसे रजिस्ट्रेशन के लिए कॉल आई थीं। महिलाओं को राहत देते हुए केजरीवाल ने बताया कि हमारी टीम हर घर का दौरा करेगी और महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी। महिला सम्मान योजना के तहत होने वाले इस रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं को एक कार्ड भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपने साथ वोटर आईडी कार्ड साथ रखना होगा।

बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज
महिला सम्मान योजना के साथ ही कल से संजीवनी योजना के तहत भी रजिस्ट्रेशन होने शुरू हो जाएंगे। सरकार की तरफ से गठित टीम डोर टू डोर जाएगी और 60 साल से ऊपर लोगों संजीवनी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, टीम घर पर आकर उनका रजिस्ट्रेशन करेगी। केजरीवाल ने बताया कि संजीवनी योजना गरीब-अमीर सबके लिए है। इसके लिए भी दिल्ली का वोटर होना और आईडी कार्ड का साथ होना जरूरी है।

महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना क्या है?

महिला सम्मान योजना: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर AAP दोबारा सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी। यह योजना दिल्ली के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में प्रस्तावित है। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी। इसके लिए भी आपको दिल्ली का वोटर होना अनिवार्य है।

संजीवनी योजना: यह योजना सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में लागू होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक जनसभा में केजरीवाल ने ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान किया। इसके तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी दिल्लीवासियों को मुफ्त इलाज मिलेगा। यह योजना अगले साल आम आदमी पार्टी के सत्ता में लौटने पर लागू होगी। इसके तहत अमीर-गरीब सबको 60 साल से ऊपर होने पर मुफ्त इलाज मिलेगा। दिल्ली का वोटर होना इसकी पहली शर्त है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।