धाना का बास में शादी में पहुंच महिला दुग्ध उत्पादन की बेटी का भरा मायरा
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। चौमूं तहसील के ग्राम जालिम सिहं का बास के निकटवर्ती ग्राम धाना का बास में जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति संध लिमिटेड सरस डेयरी की ओर से सरस लाडो मायरा योजना के तहत महिला दुग्ध उत्पादक समिति की सदस्या की बेटी का मायरा भरा गया। इस अवसर पर जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया ने ग्राम धाना का बास में कादियो की ढ़ाणी दूध उत्पादक महिला सरकारी समिति की सदस्या आशा देवी पत्नी राजेंद्र कादिया की पुत्री अंतिम के शादी समारोह में पहुंच समिति के सदस्य आशा देवी को जयपुर डेयरी की ओर से 21000 रुपए का चेक सौंपा गया। बेटी अंतिम एवं उनके माता-पिता को वस्त्र भेंट किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया ने कहा कि यह योजना बेटियों के सम्मान और परिवार के सहयोग की दिशा में एक अभिनव पहल है। उन्होंने कहा की जयपुर डेयरी की इस योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन परिवारों की बेटियों की विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता प्रदान करवाना है। इस दौरान सरस टीम की ओर से भी भात के रूप में ₹3100 रुपए, मां की चुनरी, लड़की के लिए बरिका का बेस, पिता के कपड़े दिए गए। इस मौके पर काला डेरा ज़ोन प्रभारी पृथ्वी सिंह, जयपुर डेयरी के डायरेक्टर रामनारायण यादव, भगवान सहाय सेवदा, रामनारायण शर्मा, राजेश कुलहरिया, मार्ग प्रभारी राजेश कुमार, रामलाल यादव, राजेश जाट, डेयरी सचिव विजयपाल , सुरेंद्र श्यामलाल , भोलाराम, बाबूलाल रत्न सहित सचिन मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
