किसानों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
शब्बीर हुसैन
बारां (रॉयल पत्रिका)। बारां जिले के किसानों तथा आमजन से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में शुक्रवार 26 सितंबर को जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना आयोजित कर राज्य के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर बारां को ज्ञापन सौंपा गया। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बारां जिला मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय धरने में हजारों की संख्या में उपस्थित किसानों, आमजन एवं कांग्रेसजनों को पीसीसी सचिव हंसराज मीणा उदपुरिया, धर्मराज मेहरा, गिरिराज नागर, पीसीसी सदस्य चन्द्रप्रकाश मीणा घोडीगांव, जिला उपाध्यक्ष बृजराज मीणा बोरखेडी, ब्लाक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, धर्मेन्द्र यादव, अजीज नाजा, मूलचन्द शर्मा, ओम सुमन मिर्जापुर, भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, मनोज भार्गव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज नागर रिझिंया, बाबूलाल मीणा, नगर अध्यक्ष प्रशान्त भारद्वाज, डॉ. इजहार खान, हरीश माहेश्वरी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया, सेवादल के अशरफ देशवाली, पूर्व अध्यक्ष संध्या जाडेजा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यश जैन भाया, एनएसयूआई के कशिश धाकड, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश वर्मा, पूर्व चेयरमेन कौशल सुमन, रिजवान भाई बालदडा, नवीन उपाध्याय, कौशल किशोर राठौर आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा आमजन से जुडे मुद्दो को उठाकर भाजपा के नेताओं को सकते में ला दिया है। बारां जिले में अतिवृष्टि के कारण हमारे किसान भाईयों द्वारा 3-3 बार बुवाई की गई फसलें बर्बाद हो चुकी है तथा 70 प्रतिशत फसलें खराब हो चुकी है। इस विषम परिस्थिति में जब हमारे किसान भाई जूझ रहे है तब भाजपा नेता तमाशबीन बनकर तमाशा देख रहे है। भाया ने कहा कि किसान आंसू बहा रहे है तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों एवं आमजन की पीडा को देखते हुए यह धरना आयोजित कर राजस्थान की भजनलाल सरकार को इंसानियत के नाते किसानों तथा आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई है। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने अपने सम्बोधन में कहा कि बारां जिले में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हमारे अन्नदाता किसान भाईयों द्वारा 1, 2 नही बल्कि 3 बार बुवाई की गई फसल नष्ट हो चुकी है तथा सरकार द्वारा अभी तक इनके लिए मुआवजा राशि उपलब्ध नही करवायी गयी है। आमजन से जुडे हुए बिजली, सडक, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि कार्य अवरूद्व पडे हुए है। कहीं पर भी धरातल पर डबल इंजन की सरकार नजर नही आ रही है। आमजन के जुडे मुददो की कहीं पर भी सुनवाई नही हो रही है इसलिए कांग्रेस पार्टी को आज यह धरना आयोजित करने की जरूरत पडी। पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति प्रकोप के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है, किसान भाईयों से केसीसी के समय बीमा राषि काट ली जाती है तथा फसले बर्बाद होने के कारण किसान भाई अपने बेटे-बेटियों का विवाह किस प्रकार कर पाएंगे। पटवारी, कानूनगों कह रहे है कि सरकार का निर्देष है कि 33 प्रतिशत से अधिक खराबा नही बताना है। किसान भाई आगामी 8 दिन में गेहूं, चना, सरसों की फसलों की बुवाई करेंगे लेकिर जिस यूरिया का बेग कांग्रेस शासन में 1200 रूपए में मिलता था वह 1800 रूपए में दिया जा रहा है। इसी के साथ व्यापारियों द्वारा किसानों को जबरदस्ती अटेचमेन्ट किट दिया जा रहा है। राजस्थान की सोई हुई भजनलाल सरकार को जगाने का बेडा हमारे नेता प्रमोद जैन भाया द्वारा उठाया है। बारां शहर की 30 प्रतिशत आबादी तेलफेक्ट्री क्षेत्र में निवास करती है लेकिन अभी तक कांग्रेस शासन के दौरान स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण नही करवाया गया है जबकि यह वर्ष 2024 में ही पूर्ण हो जाना चाहिए था। धरने को किशनगंज की पूर्व विधायक निर्मला सहरिया ओर छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा द्वारा धरना कार्यक्रम में पधारने पर सभी किसानों, आमजन, कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह रहे उपस्थित- धरना प्रदर्षन के दौरान पूर्व प्रधान निधि चंदेल, सावित्री शाक्यवाल, प्रदीप मेहता, पूजा चंदेल, नवीन सोन, सत्यनारायण चैधरी, खेमराज सिंह रहलाई, शिवशंकर यादव, साजिद हुसैन, सोहनलाल सुमन, राजेन्द्र नामा, पवन शर्मा, सोनू शर्मा, राजेन्द्र वैष्णव, अल्फेज पठान, रामस्वरूप मीणा, विवेक तिवारी, सुरेषचंद भाण्ड, हेमराज गुर्जर, हेमराज भाया, गजेन्द्र सुमन, चितरंजन पाठक, प्रमोद सुमन, हरप्रीत सोढी, जीत वर्मा, धर्मचन्द जैन, विजय चैधरी, गिरिराज मीणा, ललित गालव, नवीन उपाध्याय, महावीर, मिथलेश भार्गव, शीतल भार्गव, कैलाश पारस, प्रमोद जैन टीटू, रामपाल मीणा, रमेष फौजी, मयंक माथोडिया, अक्षय भूमलिया, पीयूष सोनी, शरद शर्मा, धीरज शर्मा, अंकुर सक्सेना, लीलाधर, रोहित सक्सेना, हरिराम ऐरवाल, सत्यनारायण शर्मा, जितेन्द्र वर्मा, राकेश वाल्मिकी, लव पारस, कमलाबाई, कमल यादव, विष्णु शाक्यवाल, राजेन्द्र गहलोत, पुरूषोत्तम नागर, विजय बैरवा, रजनी ओझा, दीपू नागर, मुकेश प्रजापति, अजय दायमा, ओम राठी, पवन पांचाल, अनिल जैन, चन्द्रप्रकाश नागर आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
