भरतपुर में चलती बाइक में लगी आग
भरतपुर, (रॉयल पत्रिका)। शहर के मथुरा गेट क्षेत्र में रविवार देर रात एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना शमशेर बहादुर मस्जिद, जनाना हॉस्पिटल के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति आगरा से भरतपुर आ रहा था, तभी RJP 80 CK 4125 नंबर की बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। आग लगने की वजह से इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया और आसपास की दुकानों को भी बंद कर दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने काफी प्रयासों के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
