Loading...

नशा मुक्ति अभियान को लेकर इंसानियत एकता सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर भाईजी चौक स्थित राणाजी के नोहरे में इंसानियत एकता सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति उपाध्यक्ष महमूद अली राणा ने की।  बैठक में समिति के पांचवें स्थापना दिवस के मौके पर चूरू शहर में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नौजवानों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। समिति मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि वर्तमान समय में दिन-ब-दिन नौजवानों में नशे की लत बढ़ती जा रही है, यह एक बहुत ही चिंता का विषय है। जाकिर खान के.के. ने बताया कि अभियान के तहत शहर में जगह-जगह लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। बैठक में समिति संयोजक नौशाद खान, वरिष्ठ सदस्य अयूब खान चायल, अध्यापक आवेश कुरैशी, सुलेमान मनिहार, महबूब खान, मोहम्मद अली राणा, इलियास राणा,फारूक चौहान आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।