केरोसिन गोदाम में लगी भीषण आग, लपटों ने तोड़ी मकान की पट्टियां
7 दमकलों की जंग! घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
छत से कूदकर बचाई जान! आग में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला बाहर
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर से बड़ी खबर- गलता गेट थाना क्षेत्र की कल्लन शाह कॉलोनी में 29 अक्टूबर 2025 को मचा हाहाकार, केरोसिन गोदाम में लगी भीषण आग ने मचाई अफरा-तफरी।
लपटें इतनी भयानक थीं कि मकान की पट्टियां तोड़कर बाहर निकली आग। गलता गेट थाना क्षेत्र के कल्लन शाह कॉलोनी की तंग गलियों में मची अफरा-तफरी। मकान में रहने वाले करीब 50 लोगों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और दमकल की फुर्ती से टल गया बड़ा हादसा।
आग का भयावह रूप और राहत कार्य
- आग इतनी भयंकर थी कि मकान की छत की पट्टियां पिघलने लगीं और टूट कर निकलने लगीं आग।
- मकान में LPG सिलेंडर भी रखे थे, लेकिन SDRF और दमकल टीम ने समय रहते सब पर काबू पाया।
- आग बुझाने के लिए 7 दमकलों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
- गनीमत रही किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और प्रशासन पर सवाल
घटना की जानकारी मिलते ही हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, महापौर कुसुम यादव और उपमहापौर असलम फारूकी भी मौके पर पहुंचे। विधायक की अधिकारियों को फटकार: विधायक ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और कहा, “आखिर रिहायशी इलाके में अवैध केरोसिन गोदाम चल कैसे रहा है।”
फिलहाल, गलता गेट थाना पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सवाल ये है — क्या ऐसे अवैध गोदामों पर कार्रवाई होगी, या फिर इस तरह की घटनाए राजधानी में होते ही रहेगी।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में और भी खतरे
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में ऐसी कई गतिविधि चलती हैं जिनके कारण और भी हादसे सामने आ सकते हैं। लेकिन प्रशासन की मिली भगत के कारण ऐसे अवैध धंधे आसानी से चल रहे हैं। यह प्रशासन की मिली भगत और भ्रष्टाचार का मामला दिखाई देता है।
- क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडरों की रिफिल का बड़ा कारोबार चल रहा है।
- इसी तरह क्षेत्र में अवैध बेकरी चल रही है, जो आग जैसे किसी भी हादसों को जन्म देती है। इन बेकरियों के कारण प्रदूषण फैलता है और आसपास गंदगी रहती है।
- अवैध होटल जिनके पास फूड लाइसेंस और स्वच्छता प्रमाण पत्र नहीं है और क्षेत्र में सबसे ज्यादा गंदगी का कारण है।
लेकिन सरकारी अधिकारी या प्रशासन सिर्फ हादसा होने पर ही जागता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
