Loading...

चार दरवाजा में हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग

जयपुर

Follow us

Share

दुकान में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के रामगंज थाना इलाके के घोड़ा निकास रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में 8 जनवरी को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

5 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा, तो तुरंत दुकानदार इरफान को सूचना दी। सूचना मिलते ही इरफान मौके पर पहुंचे और जैसे ही शटर खोला, अंदर से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं।

घबराए दुकानदार ने तुरंत दमकल विभाग और रामगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की करीब पांच गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग का कारण

दुकानदार इरफान का कहना है— “मेरी दुकान में लाखों का माल था, सब कुछ जलकर खाक हो गया। दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।”

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसीपी रामगंज आदित्य पुनिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।