Loading...

ईद मिलादुन्नबी के दिन को ड्राई डे घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

पाली

default-image

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

पाली। (रॉयल पत्रिका)। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राज्यभर में शराब बिक्री पर रोक लगाने और इस दिन को ड्राई डे घोषित करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर 5 सितंबर को ड्राई डे घोषित करने की मांग की। पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज ने पत्र में कहा कि ईद मिलादुन्नबी केवल मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एकता, भाईचारे और अमन का संदेश लेकर आती है। ऐसे पवित्र अवसर पर राज्य सरकार को चाहिए कि इस दिन शराब बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाते हुए इसे ड्राई डे घोषित करे। मुहम्मद साहब ना केवल किसी वर्ग अथवा धर्मविशेष वरन् पूरी दुनिया में एक बहुत बड़े समाज सुधारक के रूप में माने जाते हैं। इन्होंने तत्कालीन समय में प्रचलित कई बुराइयों जैसे ब्याजखोरी, शराब, कन्या वध आदि को खत्म किया था। इन्होंने महिलाओं के उत्थान हेतु विधवा विवाह पर जोर दिया। इन्होंने समाज की सबसे बड़ी बुराई शराब सेवन या नशाखोरी को बताया है जो कि कई बुराइयों की जड़ है। उनके अनुसार जो व्यक्ति या जिस घर में शराब सेवन या नशाखोरी की जाती है उस घर या परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।