Loading...

भीषण गर्मी में बेज़ुबानों के लिए रहमत बना एक परिवार

jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जब तपती धूप में इंसानों का जीना मुश्किल हो जाए, तब ज़रा सोचिए उन परिंदों का क्या हाल होता होगा जो ज़ुबान भी नहीं खोल सकते। मगर निसार ख़ान और उनके परिवार ने इस खामोश तक़लीफ़ को महसूस किया और एक बड़ी मिसाल पेश की। ब्रह्मपुरी के पठानों का चौक निवासी निसार ख़ान और उनके परिवारवालों ने मिलकर शहर के अलग-अलग धार्मिक स्थलों और पार्कों में भीषण गर्मी को देखते हुए 51 परिंडे (पानी के बर्तन) बांधे, ताकि प्यासे  परिंदों को राहत मिल सके। साथ ही, उन्होंने मोहल्ले और इलाक़े के लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और अपने-अपने घरों के बाहर, बालकनी या पेड़ों पर परिंडे बांधें। ये कोई पहला मौका नहीं है जब निसार ख़ान का परिवार इस तरह की समाजसेवा में लगा हो। वो कई सालों से बेज़ुबानों की मदद और फ़लाह-ओ-बहबूद के कामों में सक्रिय हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।