ए. आर. मेमोरियल सी. सै. स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
सीकर,(रॉयल पत्रिका)। फतेहपुर रोड स्थित ए.आर. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम देने पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से माइनॉरिटी स्कूलों में सर्वाधिक 90 प्रतिशत से ज्यादा प्राप्त करने वाले टॉपर्स की उपलब्धि के उपलक्ष्य में रखा गया। स्कूल निदेशक मोहम्मद तौफीक चौहान ने बताया कि स्कूल की कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 8 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर जिले के टॉपर्स बने जिनमें आफरीन बानो पुत्री मोहम्मद अल्ताफ रंगरेज – 96.17%, सुहाना बानो पुत्री मोहम्मद जावेद – 95.66%, मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अल्ताफ – 93.83%, जासमीन बडग़ुर्जर पुत्री मोहम्मद नदीम – 92.83%, जारा मुगल पुत्री रमजान मुगल – 91.67%, साइमा खत्री पुत्री मोहम्मद लतीफ – 91.50%, जुबिन तगाला पुत्र रियाज तगाला – 91.17%, सादिया कछावा पुत्री अब्दुल वाहिद – 90.50% रहे। वहीं 12वीं के टॉपर्स में जुबीया खोखर – 92.40% (साइंस) एवं मिर्जा अशजई – 91.80% (साइंस), 12वीं संकाय: आरजू खोखर – 92% (आर्ट्स) रहे। इसी तरह 8वीं और 5वीं बोर्ड में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8वीं में अफ्सा खोखर ने सभी विषयों में A ग्रेड प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 5वीं में अहसान अली और मोहम्मद आसिफ ने A ग्रेड प्राप्त किया।
जिन अध्यापकों ने अपने विषय में बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक से अधिक अंक दिलाए, कार्यक्रम में उनका भी सम्मान किया गया। चित्रकला में शीश राम मीणा और रसायन विज्ञान में सादिक़ ख़ान ने 100 में से 100 अंक दिलाकर विशिष्ट योगदान दिया।वहीं स्कूल प्रबंधन ने सराहनीय पहल करते हुए 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप देने की घोषणा, 90 प्रतिशत से अधिक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को फ्री एजुकेशन देने का ऐलान भी किया। इस दौरान हाजी याकूब चौहान (चेयरमैन), हाजी फारूक चौहान (अध्यक्ष), मोहम्मद तयूब चौहान, शोयब चौहान, मोहम्मद तौफीक चौहान (निदेशक), बशीर अली कुरेशी, इस्लामुद्दीन बड़गुर्जर, रुस्तम अली गौरी, जब्बार खोकर, मदन जी, राम स्वरूप सेनी, बिलाल बेग, मुस्तफ़ा सय्यद, संत्रा देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल के स्टाफ और अध्यापक— सादिक़ ख़ान, नदीम ख़ान, मंसूर अली, शीश राम मीणा, सहजाद नागौरी, हारून ख़ान, तस्लीम आरिफ, रियाज़ सोलंकी, कुसुम मीणा, मुस्कान भिस्ती, आयशा खान सहित अन्य शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट परिणाम हेतु मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सैफ अली गौरी ने किया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
