Loading...

‘ऑपरेशन शील्ड‘ के तहत गोगेलाव स्थित हेडवर्क्स पर हवाई हमले की मॉक ड्रील

नागौर

Follow us

Share

नागौर, (रॉयल पत्रिका)। जिले में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शनिवार को शहर के गोगेलाव रोड़ स्थित हेडवर्क्स पर ऑपरेशन शील्ड अंतर्गत हवाई हमला होने पर सुरक्षा व बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित एवं जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने मौके पर पहुंचकर मॉक ड्रील की कार्यवाही एवं बचाव व नागरिक सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

मॉक ड्रील में राहत, बचाव एवं नागरिक सुरक्षा अंतर विभागीय समन्वय को परखा

जिला कलक्टर पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में आयोजित मॉक ड्रील के तहत शाम 7.30 बजे नियंत्रण कक्ष से पम्प हाउस पर हवाई हमले की सूचना प्रसारित कराई गई। सूचना मिलते ही तुरन्त जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा दल, अग्निशमन, एम्बुलेंस, सिविल डिफेंस, नगर निगमकर्मी सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान तुरन्त प्रारम्भ किया। मॉक ड्रील के दौरान वहां लगी आग को बुझाने की त्वरित कार्यवाही कर संबंधित दलों द्वारा वहां पर मिले 20 घायलों को तुरन्त रेस्क्यू कर उपचार हेतु जेएलएन चिकित्साल में एम्बुलेंस के माध्यम से भिजवाने की कार्यवाही की गई। साथ ही संपूर्ण परिसर में राहत व बचाव कार्य करने तथा रेस्पॉन्स टाइम पर उपकरणों का सही तरीके से कार्य आदि तैयारियों समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि आगजनी की चेतावनी प्रणाली, हॉटलाइन/रेडियो लिंक, नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली,मेडिकल,और अग्निशमन व्यवस्था जैसी व्यवस्थाओं का अभ्यास इस ड्रिल में किया गया।

 

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, सीईओ रविंद्र कुमार, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, वृताधिकारी रामप्रताप विश्नोई, सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता श्योजीराम, प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता पी.एस. तंवर, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता मोहनलाल कड़े़ला, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सहित परिवहन विभाग, नगरपरिषद, बीएसएफ, पुलिस के जवान, स्काउट गाइड एवं संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

 

जेएलएन अस्पताल में घायलों की पूछी कुशलक्षेम एवं ब्लड बैंक का किया निरीक्षण

मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुए लोगों को निकटवर्ती जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, तहसीलदार नरसिंह सहित उच्चाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम पूछी तथा आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता होने पर ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता एवं वहां रक्तदान की स्थिति आदि व्यवस्थाएं जांची। इसके बाद जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।